बहरैन की वेफ़ाक़ पार्टी ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने पब्लिक के विरुद्ध ज़हरीली गैसों का इस्तेमाल किया है।अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के प्रवक्ता ने अपनी एक रिपोर्ट में बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ की तरफ़ से पब्लिक के विरुद्ध ज़हरीली गैसों के इस्तेमाल की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस गैस से अब तक सैकड़ों लोग घायल और प्रभावित हो चुके हैं। वेफ़ाक़ पार्टी ने मानवाधिकार संस्थाओं से मांग की है कि वह बहरैनी पब्लिक के विरुद्ध हुकूमत के अत्याचारों पर नोटिस लें और उन्हें हुकूमत की अमानवीय भयानक कार्यवाहियों से बचाने के सिलसिले में ठोस कदम उठाएं। पार्टी का कहना था कि ज़हरीली गैसों का इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए नहीं किया गया बल्कि हुकूमत पब्लिक का जनसंहार करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ पब्लिक पर ज़हरीली गैसों से हमले करते हैं। याद रहे कि इतवार से फ़ार्मूला-1 रेस शुरू हो रही है जिसके विरुद्ध पब्लिक ने एक बार फिर प्रदर्शन किए हैं।
20 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 411579
बहरैन की वेफ़ाक़ पार्टी ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने पब्लिक के विरुद्ध ज़हरीली गैसों का इस्तेमाल किया है.....